Richa Jainऋचा जैन आई.टी. कन्सल्टन्ट के रूप में लंदन में कार्यरत हैं और समकालीन हिंदी साहित्य की सक्रिय रचनाकार हैं। उनका प्रथम हिंदी कविता संग्रह 'जीवन वृत्त, व्यास ऋचाएँ' भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी अनुदान योजना 2018 के अंतर्गत सम्मानि और 2020 में ज्ञानपीठ से प्रकाशित हुआ। उनकी जर्मन भाषा में बच्चों की पुस्तक 'श्पास मिट एली उंड एज़ी' 2014 में गोयल पब्लिशर्स से प्रकाशित हुई, तथा उनकी काव्य-कृति 'पुनश्च राध' का अंतरराष्ट्रीय ऑडियो लोकार्पण 2025 में हुआ। वे लंदन में हिंदी ओपन माइक कविता कैफ़े यू.के. की सह संस्थापक, वातायनम् ऑनलाइन त्रैमासिक पत्रिका के विश्व साहित्य खण्ड की सम्पादक और वातायन यू.के. साहित्यिक संस्था की सचिव हैं। ऋचा हिंदी शिक्षण और डिजिटल सामग्री निर्माण में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने 'खेल खेल में हिंदी' यूट्यूब चैनल के लिए बाल कविता वीडियो निर्माण में सहभागिता की है तथा पूर्व में बच्चों एवं वयस्कों को हिंदी तथा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया है। संपर्क richa287@yahoo.com Read More Read Less
An OTP has been sent to your Registered Email Id:
Resend Verification Code